लिलवाही गांव में जल अर्पण दिवस समारोह, ग्रामीण पेयजल परियोजना का लोकार्पण

SHARE:

 

#महोबा। जनपद के ग्राम लिलवाही में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘जल अर्पण दिवस समारोह’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश शासन स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल परियोजना का विधिवत लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पानी मिलेगा और दैनिक जीवन में पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
बताया गया कि परियोजना के चालू होने से गांव के बड़ी संख्या में परिवारों को सीधे लाभ मिलेगा। महिलाओं और बच्चों को दूर से पानी लाने की परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी।
समारोह में विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में जल संरक्षण और स्वच्छ जल उपयोग का संदेश भी दिया ।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं