हमीरपुर/मुस्करा में मनरेगा का महाघोटाला, कागजों पर महिलाएं तो मौके पर पुरुष और नाबालिग काम करते मिले NMMS पोर्टल पर अपलोड फोटो,मास्टर रोल ने फर्जीवाड़े की पूरी पोल खोल दी, डी सी मनरेगा की कार्यशैली पर सवाल खड़े, बिना जिओ टैग के अपलोड की गई पोर्टल पर फोटो कई कार्यों में दर्ज हाजिरी और मौके की सच्चाई में बड़ा अंतर सामने आया नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराई जा रही और महिलाओं के नाम पर पुरुषों की हाजिरी भरकर सरकारी धन का सिंडीकेट चलाया जा रहा है सभी फर्जी हाजिरी मेट द्वारा प्रमाणित बताई जा रही है, जिससे मिलीभगत साफ झलकती है डिजिटल सबूतों के बाद भी अब तक कार्रवाई न होना प्रशासनिक भूमिका पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। पूरे मामले से शासन की योजनाओं की साख पर गहरा संकट मंडरा रहा।
News Courtsy – शिवम शिवहरे







