best news portal development company in india

विधानसभा में गूँजा नेशनल हाईवे और मेडिकल कॉलेज का मुद्दा

SHARE:

हमीरपुर/सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने विधानसभा सत्र के दौरान हमीरपुर की ज्वलंत समस्याओं को उठाया। उन्होंने जनपद में मेडिकल कॉलेज की प्रगति और नेशनल हाईवे की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने अधिष्ठाता महोदय को सम्बोधित करते हुए कहा की कबरई से कानपूर राष्ट्रिय राज मार्ग जो मात्र १० मी० का है उसे अगर चार लेन का कर दिया जाये तो आये दिन जो मौतें होती हैं उनसे आम जनमानस को बचाया जा सकता है। सदर विधायक ने कुरारा क्षेत्र के बेरी के पुल के विषय में भी सदन में अवाज उठाई , उन्होंने युवाओं के हित के लिए मौदहा में स्टेडियम बनवाने और मौदहा में बस स्टैंड का निर्माण कराये जाने के लिए सदन का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सरकार द्वारा हमीरपुर में कराये जा रहे कार्यों जैसे रीवन के मॉडल स्कूल, रोडवेज वर्कशॉप , प्रस्तावित ग्रीन हाईवे के लिए मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सदन में दिए विधायक जी के उद्बोधन पर

इंडिया खोज विचार ने उन्हें फ़ोन कर बात की जिस पर विधायक जी ने कहा –

“मेरे क्षेत्र की हर आवाज़ को विधानसभा तक पहुँचाना मेरा दायित्व ही नहीं, मेरा संकल्प है।” आज मैंने विधानसभा में अपने क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों और जन-आवश्यकताओं को मजबूती से रखा। जब हमने उनसे बजट के बारे में पूंछा तो उन्होंने आगे कहा कि यह बजट समाज के सभी वर्गों—विशेष रूप से युवाओं, किसानों, महिलाओं, गरीबों एवं वंचित वर्गों—के सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम है। “यह बजट समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का माध्यम बनेगा।”

जाते जाते उन्होंने इंडिया खोज विचार से कहा कि मेरा संकल्प है – क्षेत्र का समग्र विकास, जनता का विश्वास और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान।

हमने समय देने के लिए उनका धन्यवाद किया और उन्होंने भी इंडिया खोज विचार को उसके निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए शुभकामनायें दी

IKV News
Author: IKV News

Leave a Comment