best news portal development company in india

किया अतिक्रमण तो चलेगा पीला पंजा, शासन प्रशासन की सीधी चेतावनी

SHARE:

ikvnews / कुरारा विकास खंड क्षेत्र कुरारा के झलोखर ग्राम में अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालो को प्रशासन ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ कई नोटिस देने के बावजूद भी अतिक्रमण न हटाने पर राजस्व व पुलिस विभाग की टीम ने बुलडोजर से करीब एक दर्जन अतिक्रमण किए हुए लोगों के निर्माण को ध्वस्त करवा दिया जिससे अतिक्रमण कारियो मे खलबली मच गयी.



झलोखर गांव के वार्ड 15 में करीब एक दर्जन लोगों ने कुमहर गड्ढे में अवैध रूप से अतिक्रमण कर निर्माण कर रखा था। जिसमें राजस्व विभाग व ग्राम पंचायत द्वारा नोटिस देने के बावजूद भी अतिक्रमण न हटाने पर बुधवार को लेखपाल ने पुलिस के सहयोग से अवैध रूप से अतिक्रमण किए हुए को जेसीबी से ध्वस्त करवा दिया जिससे अतिक्रमण करने वालों में खलबली मची हुई है, ग्राम प्रधान ने बताया कि अगर कोई इस तरह का अतिक्रमण दोबारा कही करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी.

अरविन्द कुशवाहा की रिपोर्ट

IKV News
Author: IKV News