best news portal development company in india

कुरारा थाना में पीस कमेटी की अहम बैठक, अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

SHARE:

कुरारा (हमीरपुर)। आगामी त्योहारों को लेकर कुरारा थाना परिसर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सदर ने की।

बैठक में नगर के सभी वर्गों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। एसडीएम सदर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों से पूर्व ऐसे अराजक तत्वों को चिन्हित कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी, जो माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं।

व्यापर मंडल अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी ने कहा कि दिनांक ५ को जिस दिन गरुण ध्वज निकालनी है उस दिन बाजार का दिन है जिससे अव्यवस्था हो सकती है जिस पर एसडीएम साहब ने बाजार बंद करने की बात कही और नगर पंचायत को निर्देश देते हुए कहा कि आप इसके लिए अनाउंसमेंट करें।

आगे उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने-अपने त्योहार आपसी भाईचारे, सद्भाव और कानून व्यवस्था का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में व्यापार मंडल महामंत्री रवि गुप्ता, सर्राफा के महामंत्री जैनेंद्र कौशल, रामायण प्रसाद यादव (प्रधान देवी गंज) , दयाशंकर द्विवेदी  ,पप्पू सिंह गौर, जसवंत सिंह, दयाशंकर सोनी , कृष्ण कुमार सोनी, गोवर्धन गुप्ता (संरक्षक व्यापार मंडल ), छेदालाल बाल्मीक प्रधान खरौंज सहित लगभग आधा सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।

प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

IKV News
Author: IKV News