#महोबा:- भारत सरकार के निर्देशों एवं जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज के निर्देशन में आगामी डिजिटल जनगणना 2026-27 के पहले चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में फील्ड ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रभारी विशाल सिंह, प्रभारी अधिकारी जनगणना मनीष केसरवानी, ट्रेनर जयराम कुटार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला गणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व श्री कुंवर पंकज ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य फील्ड अधिकारियों को डिजिटल उपकरणों, मोबाइल ऐप और जनगणना की नई प्रक्रियाओं से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी, जिसमें डेटा संग्रह के लिए मोबाइल एप्लीकेशन और ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा।
प्रभारी जनगणना अधिकारी ने बताया कि फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण मार्च माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद फील्ड ट्रेनर प्रगणकों और सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण देंगे, ताकि मई 2026 से शुरू होने वाले जनगणना के प्रथम चरण के कार्य बिना किसी विलंब के सुचारू रूप से संपन्न कराए जा सकें।







