भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी की 1010वीं जयंती पर साहू राठौर समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

SHARE:

 

महोबा,- साहू राठौर समाज द्वारा भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी की 1010वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभा यात्रा आल्हा चौक सरस्वती विद्या मंदिर से ऊदल चौक होते हुए मेन बाजार से चलकर गुलाब पैलेस महोबा में समाप्त हुई, जहां मुख्य अतिथि डॉ वी के साहू और विशिष्ट अतिथि मारुति श्रवण साहू ओर नीतू ब्रजेन्द्र साहू सभाषद की मौजूदगी में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने माँ कर्मा देवी के जीवन और उनके आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, “माँ कर्मा देवी की जयंती हमें उनके आदर्शों को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उनकी वाणी में सत्य और न्याय की शक्ति थी, जिसने समाज को एक नई दिशा दी।”

साहू राठौर समाज के कार्यक्रम अध्यक्ष ने कहा, “यह जयंती हमारे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें हम माँ कर्मा देवी के प्रति अपनी श्रद्धा और आभक्ति व्यक्त करते हैं। हम उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे।”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ वी के साहू ने कहा, “माँ कर्मा देवी की जयंती हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना चाहिए।”

कार्यक्रम में समाज के लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें माँ कर्मा देवी के जीवन और उनके आदर्शों को दर्शाया गया ओर इसी क्रम में समाज के मेघावी छात्र / छात्राओं को सम्मनित किया गया ।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य, जानकी पहलवान,भूपेंद्र साहू पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका, हरप्रसाद साहू, राजू साहू ,मनोज साहू ,जगदीश प्रसाद साहू ,प्रकाश साहू ,राजेश साहू, संतोष साहू एडवोकेट सदस्य जिला अधिवक्ता समिति महोबा,कृपाशंकर साहू छोटू ,सुनील साहू ,रामस्वरूप साहू एडवोकेट , इंजीनियर सौरभ साहू, सुशील साहू ,आशीष साहू ,भगवती साहू, सी एल साहू ,बबलेश साहू, अखिलेश साहू ,त्रिलोक साहू, रामगोपाल साहू ,अमित राठौर ,इंजीनियर जय प्रकाश साहू , विजय साहू पत्रकार, सुरेश साहू सभाषद ,गगन साहू एडवोकेट कोषाध्यक्ष जिला अधिवक्ता समिति,पप्पू साहू ,शारदा साहू ,महेंद्र साहू ,नीतू बृजेन्द्र साहू सभाषद, निर्मला साहू पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका,दीपा साहू, शोभा साहू ,लक्ष्मी साहू ,सरोज साहू , मालती साहू , अनिता साहू, ममता साहू सहित युवा वर्ग और महिलाएं उपस्थित रही।

 

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha