📍 बिजनौर से रिपोर्ट
नमस्ते (NAMASTE) योजना के अंतर्गत एनएसकेएफडीसी (NSKFDC) के तत्वावधान में वरुणावी इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बिजनौर नगर पंचायत में वेस्ट पिकर्स के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती इंदिरा सिंह ने उपस्थित वेस्ट पिकर्स को प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि उनकी कार्यशैली में भी निखार लाते हैं। उन्होंने वरुणावी इन्फोटेक को धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्था द्वारा इस प्रशिक्षण का उत्कृष्ट आयोजन किया गया है, जो सराहनीय है।
कार्यक्रम के दौरान वरुणावी इन्फोटेक के डिस्ट्रिक्ट हेड यश अग्रवाल ने चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी (EO) विकास सिंह का बुके देकर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को NAMASTE योजना और संस्था की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर चेयरमैन एवं EO द्वारा प्रशिक्षण में शामिल दोनों बैचों के वेस्ट पिकर्स को टी-शर्ट वितरित की गईं, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ० बीरबल सिंह, मनु राज, मुकेश, संदीप सहित लगभग एक सैकड़ा वेस्ट पिकर्स की उपस्थिति रही। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों में सीखने की उत्सुकता और जोश साफ दिखाई दिया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आने वाले दिनों में वेस्ट पिकर्स को बेहतर कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।







