#महोबा जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज द्वारा परमानन्द चौक से झलकारीबाई तक फोरलेन मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान इं० विकास कुमार जौहरी, अधिशासी
अभियन्ता प्रा०ख०, लोक निर्माण विभाग महोबा ने अवगत कराया कि झलकारी बाई तिराहा से परमानन्द चौक तक लगभग एक ओर 1400 मी० लम्बाई में चौडीकरण का कार्य किया जा चुका है।
इं० राकेश कुमार एस०डी०ओ० दक्षिणांचल विद्युत वितरण खण्ड, महोबा द्वारा अवगत कराया गया कि पोल शिफ्टिंग का कार्य प्रगति पर है। इं० अतुल कुमार अवर अभियन्ता जल निगम द्वारा अवगत कराया गया कि वाटर पाइप लाइन का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा।
जिलाधिकारी महोदया ने जल निगम महोबा एवं विद्युत वितरण खण्ड, महोबा को 21 दिन के अन्दर वाटर पाइप लाइन का कार्य एवं विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही प्रा०ख०, लोक निर्माण विभाग महोबा, जल निगम महोबा एवं विद्युत विभाग, महोबा के सम्बन्धित अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर उक्त कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री मोईनुल इस्लाम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्री अवधेश कुमार, इं० पंकज कुमार यादव सहायक अभियन्ता एवं इं० राममिलन, श्री विनोद कुमार अवर अभियन्ता, प्रा०ख०, लोक निर्माण विभाग, महोबा, इं० अतुल कुमार अवर अभियन्ता, जल निगम महोबा व इं० राकेश कुमार एस०डी०ओ० एवं श्री आशीष पाण्डेय अवर अभियन्ता, दक्षिणांचल विद्युत वितरण खण्ड, महोबा, श्री राजेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।







