ओलावृष्टि व बेमौसम बारिश से फसलों की तबाही, विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर ने मुख्यमंत्री से मांगी राहत

SHARE:

 

#महोबा। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने बुंदेलखंड के किसानों की कमर तोड़ दी है। हमीरपुर, महोबा, बांदा एवं चित्रकूट जनपदों में हाल के दिनों में हुई भारी वर्षा और ओलावृष्टि से फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों को तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के अधिकांश गांवों में फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं, जिससे किसान बेहद चिंतित और परेशान हैं।
श्री सेंगर ने पत्र में कहा कि यदि समय रहते किसानों को सहायता नहीं मिली तो उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि किसानों के नुकसान का त्वरित सर्वेक्षण कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही किसानों के राजस्व संबंधी देयों को स्थगित करने और राहत पैकेज जारी करने की भी मांग की गई है।
इस पत्र की प्रतिलिपि संबंधित जिलाधिकारियों को भी भेजी गई है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं