best news portal development company in india

शस्त्र पूजन कर मनाया दुर्गावाहिनी का स्थापना दिवस

SHARE:

आज कुरारा में रामलीला मैदान में दुर्गा पंडाल के नीचे दुर्गावाहिनी और विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं द्वारा शस्त्र पूजन कर दुर्गावाहिनी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम मनाया गया।

आपको बताते चले कि दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति विश्व हिन्दू परिषद की महिला शाखा हैं। इसकी स्थापना १९९१ में दुर्गा अष्टमी के दिन साध्वी ऋतम्भरा जी ने किया था । विहिप के अनुसार मातृ शक्ति-दुर्गा वाहिनी का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यो के लिए महिलाओ को प्रेरित करना और महिलाओ को शारीरिक, मानसिक रूप से प्रबल बनाना। हमीरपुर जनपद की संयोजिका आकांक्षा द्विवेदी और कुरारा प्रखंड की मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की संयोजिका द्वारा शस्त्रों का पूजन अर्चन किया गया और सभी को सम्बोधित करते हुए कुरारा मातृशक्ति संयोजिका डॉ गीता गुप्ता जी ने कहा की हम सभी को अपनी संस्कृति और संस्कार बचने हैं तो शस्त्रों का संरक्षण करना ही होगा , सह संयोजिका मांडवी शर्मा जी ने बेटियों को अपनी जड़ों से जुड़ने और प्रत्येक समस्या से दुर्गा बन लड़ने का साहस दिया। विश्व हिन्दू परिषद् के प्रखंड मंत्री सुशील सोनी ने उपस्थित जन मानस  को  सम्बोधित करते हुए कहा की शश्त्र किसी का शोषण करने के लिए नहीं अपितु अपने मान बिंदुओं की रक्षा करने के लिए हैं उन्होंने आगे कहा कि हम हिन्दुओं के लिए युद्ध अंतिम विकल्प है न की पहला।  उक्त कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह जी , प्रज्ञा गुप्ता जी , त्रिभुवन सिंह जी, अभय सिंह जी , प्रश्न सिंह जी , दीपक द्विवेदी जी , अनूप सोनी जी , शिव मूरत सिंह चंदेल जी , दयाशंकर द्विवेदी जी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

Sushil Kumar
Author: Sushil Kumar

Leave a Comment