best news portal development company in india

गौ आश्रय स्थल का कैमरा बंद होने पर होगी सख्त कार्रवाई: जिला अधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज

SHARE:

(नितेन्द्र झां)

#महोबा जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, जल जीवन मिशन एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में गो आश्रय स्थलों में कैमरों की स्थिति एवं वहां के कंट्रोल रूम के प्रसारण की स्थिति का समीक्षा की गई तथा साथ ही निर्देशित किया गया कि प्रत्येक गो आश्रय स्थल का ट्रांसमिशन हर दशा में कंट्रोल रूम तक सुनिश्चित होना चाहिए और इसमें यदि किसी भी प्रकार की किसी भी स्तर पर लापरवाही होती है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी महोदया ने निर्देशित किया कि शीघ्र ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग करते हुए एक सॉफ्टवेयर भी विकसित किया जा रहा है, जिससे गो आश्रय स्थल में गोवंशों की संख्या अपने आप काउंट होगी, इस प्रकार गो आश्रय स्थल में होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर कंट्रोल रूम के द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी तथा तत्काल यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो उसकी सूचना संबंधित को दिया जाएगा, जिससे समस्या का समाधान हो सके। यदि गो आश्रय स्थलों में कैमरे बंद पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी क्रम में सभी सचिव को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायत में विगत 5 वर्षों में कराए गए कार्यों को पंचायत भवन की दीवारों पर लिखवाया जाए तथा ग्राम पंचायत के अभिलेखों को पंचायत घर में रखा जाएं पंचायत भवनों में वाई-फाई ब्रॉडबैंड लगवाया जाए, जिसका रिचार्ज 1 वर्ष का कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 40 ऐसे विद्यालयों का चयन किया गया था, जिसमें इसरो लैब स्थापित करना था। इसरो लैब स्थापित कराया जाए, उक्त विद्यालयों में पूर्व की बैठक में कार्य संबंधित सचिवों को बता दिया गया था, इस कार्य को जल्द कंप्लीट कर लिया जाए ।अभियान चला कर किसानो की फार्मर रजिस्ट्री कराई जाए। पीएम सम्मान निधि मिलने वाले लोगों की सर्वे कराकर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।जिन गांवों में सचिव ने अच्छा कार्य किया है फोटोग्राफ और सूची उपलब्ध करायी जाए जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी का मौसम आने से पहले सभी हैण्डपंप का सर्वे कराकर उन हैंडपंपों की मरम्मत करा दी जाए, जिससे आने वाले समय में पानी की समस्या उत्पन्न न हो और सभी हैड पंप चालू अवस्था में हो जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी सचिवो को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपनी- अपनी ग्राम पंचायत की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मौके पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री मोईनुल इस्लाम, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री पंकज यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्र किशोर वर्मा, परियोजना निदेशक श्री विपिन कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

 

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

Leave a Comment