सड़क हादसे में कुरारा निवासी सैलानी गुप्ता की हुई मौके पर मौत

SHARE:

कुरारा/आज एक सड़क हादसे में कुरारा निवासी सैलानी गुप्ता की मौके पे ही मौत हो गयी , प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम ६ से ७ बजे के बीच पतारा मोड़ और शकुंतला पेट्रोल पम्प के बीच में सड़क पार करते समय हमीरपुर से आ रही एक तेज रफ़्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे काफी ऊपर उछलकर नीचे गिरे जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं उनके साथ मातादीन सविता थे जिन्होंने रास्ते से गुजर रहे लोगों से साहयता मांगी और घर वालों को फ़ोन कर दुर्घटना की जानकारी दी जिससे घर पर कोहराम मच गया सभी आनन फानन में घटना स्थल के लिए भागे।
काफी देर प्रतीक्षा के बाद जब एम्बुलेंस नहीं आयी तो पुलिस वाहन में ही उन्हें हमीरपुर ले जाया गया अस्पताल में डॉ ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया
बताते हैं कि सैलानी गुप्ता अपने मित्रों के साथ पतारा मोड़ के समीप किसी कार्य से आये थे जहां उनके साथ ये हादसा हो गया।
सैलानी गुप्ता कुरारा नगर व क्षेत्र के लिए एक राजनैतिक और सामाजिक रूप से चर्चित वयक्ति थे लोग उन्हें नेता जी के नाम से जानते थे वो सभी के सुख दुःख में खड़े रहते थे। इसलिए जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वो हद प्रभ रह गया इससे पूर्व भी उनका एक्सीडेंट हो चूका था जिसमे बड़ी गंभीर चोंटें आयी थी पर उनकी जान जैसे तैसे बच गयी थी पर कहते हैं न होनहार को कोई नहीं टाल सकता इस बार की दुर्घटना ने उनकी जान लेली सैलानी गुप्ता अपने पीछे दो बेटे,पत्नी और बूढी माँ को छोड़कर चले गए भगवन उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को धैर्य।

IKV News
Author: IKV News

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं