कुरारा में सराफा व्यापारियों का फूटा गुस्सा: ठगी और धमकी के आरोप में तहरीर, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

SHARE:

कुरारा (हमीरपुर):
कुरारा नगर के सराफा व्यापारियों ने कथित ठगी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में जगदीश यादव उर्फ छोटे यादव तथा उसके बेटों विभांत यादव और गोपाल यादव (निवासी डामर) के खिलाफ कुरारा थाने में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


(आरोपियों की फोटोज (जगदीश यादव (छोटे) गुलाब यादव , विभांत यादव)

व्यापारियों का आरोप है कि उक्त आरोपियों द्वारा नगर के कई सराफा व्यापारियों से आभूषण उधार लिए गए, लेकिन अब तक उनका भुगतान नहीं किया गया। जब व्यापारी अपने पैसे की मांग करते हैं, तो आरोपित उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

हाल ही में मनोज सोनी की दुकान पर पहुंचकर आरोपियों ने गाली-गलौज की और खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि “बनिया-सुनार का पैसा तो खाया ही जाता है, जो कर सकते हो कर लो।” इस घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

व्यापारियों ने बताया कि इससे पहले भी रामनारायण सोनी, राम जी सोनी, पंकज सोनी और लखन सोनी के साथ इसी प्रकार की ठगी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे पूरे सराफा बाजार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

सराफा व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील सोनी के नेतृत्व में 20 से अधिक व्यापारी एकजुट होकर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि पुलिस का रवैया संतोषजनक नहीं रहा, जिससे उनमें नाराजगी देखी गई।

सुशील सोनी ने कहा कि जब तक ऐसे कथित ठगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, उनके हौसले लगातार बढ़ते रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कुरारा थाना उचित कार्रवाई नहीं करता है, तो सराफा व्यापारी इस मामले को उच्च अधिकारियों तक ले जाने के लिए बाध्य होंगे और आवश्यक हुआ तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा।

इस दौरान जैनेंद्र कौशल, अमित सोनी, रज्जन गुप्ता, दयाशंकर सोनी, राजकुमार सोनी, रामकुमार सोनी, सचिन सोनी, सुनील सोनी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

IKV News
Author: IKV News

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं