सिंचाई प्रखंड में आ रही है 1.40 करोड़ रुपए के घोटाले की बू

SHARE:

 

आरोप माप पुस्तिका में काम पूरा, धरातल पर लीपापोती

आरोप “4801 जल-वितरण” मद की राशि का बंदरबांट”

(नितेन्द्र झां)
#महोबा :– सिंचाई प्रखण्ड को मिली 1 करोड़ 40 लाख रुपये की धनराशि को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। शासन द्वारा 5 जनवरी 2026 को जारी इस बजट का मकसद नहर-नालों की मरम्मत और जल-वितरण व्यवस्था सुधारना था।

स्थानीय किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कागजों पर लाखों रुपये खर्च दिखाए जा रहे हैं, जबकि धरातल पर नाले-नहरों की सफाई न के बराबर हुई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि “4801 जल-वितरण” मद की राशि का बंदरबांट किया गया है और घटिया सामग्री लगाकर काम निपटाया जा रहा है।

आरोप है कि कुछ ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से पूरा खेल किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अधिकारी का पक्ष : इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया, लगातार रिंग जाने के बाद भी फोन नहीं उठाया गया।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha