महोबा//नहरों की सफाई के नाम पर सरकारी धन खर्च होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। आरोप है कि सिंचाई प्रखंड में नहर सफाई कार्य की गुणवत्ता जांचने और जिम्मेदारी तय करने को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है।
काम शुरू होने के बाद भी मौके पर निरीक्षण और गुणवत्ता की जांच न होना कई सवाल खड़े करता है। बरखेड़ा नहर की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि सफाई के दावों और वास्तविक कार्य की सच्चाई सामने आ सके।
आखिर नहर सफाई के नाम पर खर्च हो रही सरकारी धनराशि का हिसाब कौन देगा? जिम्मेदार अधिकारी जवाबदेही से कब तक बचेंगे?








