नारी वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजपा महिला मोर्चा का जनआक्रोश, कुरारा में अखिलेश-राहुल का पुतला दहन

SHARE:

कुरारा (हमीरपुर), 26 अप्रैल 2026। नारी वंदन अधिनियम के परिसीमन का विरोध किए जाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा देशव्यापी जनआक्रोश अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर कुरारा में भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशारानी कबीर ने किया। उनके नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने एकत्र होकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय आशीष पालीवाल, ब्लॉक प्रमुख कुरारा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण देने का कार्य किया जा रहा है, जबकि विपक्ष महिला हितों के मुद्दों पर केवल राजनीति कर रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में मजबूत स्थान दिलाने वाला ऐतिहासिक कदम है, जिसका विरोध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम में नगर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर भाजपा महिला मोर्चा के अभियान को समर्थन दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा।

IKV News
Author: IKV News

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं