मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत महोबा में 87 जोड़ों का विवाह संपन्न

SHARE:

 

#महोबा / नगर पालिका परिषद के कम्युनिटी गार्डन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष महोबा डॉ. संतोष चौरसिया, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री पंकज यादव एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री शशिकांत सिंह की उपस्थिति में कुल 87 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करना तथा विवाह के अवसर पर होने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है।

प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें वधू के बैंक खाते में 64,000 रुपये की धनराशि, उपहार सामग्री के लिए 21,000 रुपये तथा विवाह समारोह के आयोजन हेतु 15,000 रुपये शामिल हैं।

इस योजना से जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता मिलने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, समानता एवं सामूहिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिल रहा है। सामूहिक विवाह समारोह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए राहत प्रदान करने के साथ ही समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव की भावना को मजबूत कर रहा है।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

 

 

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं