जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों की आजीविका बढ़ाने एवं महिलाओं को लखपति दीदी बनाने पर दिया जोर

SHARE:

 

#महोबा / जिलाधिकारी प्रभाष कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में वीबी-जी राम जी एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मिशन के अंतर्गत कार्यरत कैडर एवं उनके दायित्वों, रिवॉल्विंग फंड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड, स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक क्रेडिट लिंकेज (सीसीएल), परिवार संतृप्तिकरण, वीआरएफ, लखपति आजीविका रजिस्टर एवं विद्युत सखी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एक जैसे एवं सामूहिक रूप से आजीविका संबंधी कार्यों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग एवं बाजार से बेहतर लिंकेज स्थापित किया जाए। साथ ही नए-नए उत्पादों के निर्माण एवं विपणन के माध्यम से समूहों की आय में वृद्धि के प्रयास किए जाएं।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों के साथ कन्वर्जेंस स्थापित कर समूह की महिलाओं को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो और अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में विकसित किया जा सके।

समीक्षा के दौरान विकासखंड जैतपुर में सीसीएल एवं ई-केवाईसी की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित ब्लॉक मिशन प्रबंधकों श्री सुभाषचन्द्र रैकवार एवं श्री नन्दकिशोर शिवहरे के माह नवम्बर 2026 के मानदेय पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम/वीबी-जी राम जी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त जिला एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधक, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) तथा समस्त एपीओ उपस्थित रहे।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं