प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण, कार्यकर्ताओं व जनपदवासियों में उत्साह
महोबा।
भारतीय जनता पार्टी महोबा द्वारा आज एकता पैलेस सभागार में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 125वें संस्करण का सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से देखा और सुना गया।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लाइव प्रसारण में उत्तर प्रदेश से केवल महोबा को चुना गया। इस उपलब्धि से जनपदवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। महोबा से जुड़ा यह प्रसारण आज पूरे देश में देखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री विजय बहादुर पाठक तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संयोजक एवं भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनूप अवस्थी रहे। साथ ही, भाजपा जिला प्रभारी श्री संजीव श्रृंगृषि, सदर विधायक श्री राकेश गोस्वामी, विधान परिषद सदस्य श्री जितेंद्र सिंह सेंगर, चरखारी विधायक श्री बृजभूषण राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा (अध्यक्षता), पूर्व सांसद श्री पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, भगीरथ नगायच, कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री श्री रोशन सिंह, जयपाल सोम, बंसी जी, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, युवा मोर्चा सहित नगर एवं जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात के 125वें संस्करण में खिलाड़ियों की उपलब्धियों, सौर ऊर्जा, प्रतिभा सेतु पोर्टल, रूस में रामायण चित्र प्रदर्शनी और इटली में महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा अनावरण जैसे विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने गोल्ड मेडलिस्ट रस्मिता और मोहसिन से सीधी बातचीत कर उन्हें बधाई दी और सभी देशवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने सभी मुख्य अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं जनपदवासियों का आभार व्यक्त किया।
