best news portal development company in india

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समारोहपूर्वक समापन

SHARE:

#महोबा: जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026) का समापन एवं सम्मान समारोह परिवहन विभाग द्वारा ज्ञान स्थलीय पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन (परिवहन) के निर्देशों के क्रम में विभिन्न विभागों के सहयोग से संपन्न हुआ।
समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती गजल भारद्वाज, जिलाधिकारी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक  उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीओ यातायात, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रतिनिधि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), यात्री व मालकर अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी सम्मिलित हुए।
इसके अतिरिक्त बस यूनियन अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी, ट्रक यूनियन अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, आल्हा परिषद अध्यक्ष दाऊ तिवारी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष नेहा चंसौरिया, समाजसेवी नियाज मोहम्मद, रामजी सोनी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष सुबोध बिंदुआ, सम्मानित पत्रकारगण, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं समस्त स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता से जुड़े सांस्कृतिक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही सभी उपस्थितजनों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया। सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए 18 वर्ष से कम आयु में वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक ने नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाने की अपील की।
अंत में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, पत्रकार बंधुओं, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के सफल समापन की घोषणा की।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

Leave a Comment