पत्रकार वार्ता कर सांझा की जानकारी
#महोबा जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में सूर्य महोत्सव 2026 के आयोजन के संबंध में अधिकारियों एवं समितियां की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में जिलाधिकारी महोदया द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सूर्य महोत्सव का आयोजन भव्यता के साथ-साथ सुरक्षित भी हो। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 11 फरवरी को महोबा जनपद की स्थापना दिवस से प्रारंभ होगा और 17 फरवरी को समाप्त होगा।11 फरवरी को सुबह 5:00 बजे से सूर्योदय के साथ ही रहेलिया सूर्य मंदिर पर भगवान सूर्य देव को वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ अर्घ देकर किया जाएगा। यहां अंतरिक्ष दर्शन सन प्लेनिटोरियम का उद्घाटन किया जाएगा। सूर्य मंदिर से ही एक भव्य शोभायात्रा मोदी ग्राउंड तक पहुंचेगी जहां पुस्तक मेला एवं मेले का उद्घाटन किया जाएगा। दिन के कार्यक्रमों में 11 फरवरी को ही एफ.पी.ओ. बाजार का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दिन के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 13 फरवरी को बुंदेली मिलेटस एवं पान से बने व्यंजन, पीतल एवं गौरा पत्थर की शिल्प प्रतियोगिता , 14 फरवरी को पर्यटन सम्मेलन में युवा टूरिज्म क्लब एवं पर्यटन नीति तथा इतिहास पर चर्चा रखी गयी है, इस दौरान जिंगल एवं टैगलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, वीर रस काव्य समागम भी किया जायेगा, 15 फरवरी को पतंगोत्सव का आयोजन किया जायेगा। 16 फरवरी को रूरल स्पेश लैब का उदघाटन एवं श्री नीलेश एम देसाई निदेशक इसरो द्वारा बाल संवाद किया जायेगा।सायंकालीन कार्यक्रमों में स्थानीय एवं बुंदेली कलाकारों के साथ ही 11 फरवरी को प्रसिद्ध भजन गायन पं० सुधीर व्यास द्वारा भजन प्रस्तुति की जायेगी, वही 12 फरवरी को प्रसिद्ध गायिका अधिष्ठा- अनुष्का की प्रस्तुति रहेगी, 16 फरवरी को बालीबुड नाईट के अंतर्गत हर्षित सक्सेना, माधुरी डे और क्रैजी हापर द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी, 15 फरवरी को शिवरात्रि के अवसर पर शिव आराधना पर आधारित आदि के कार्यक्रम होंगे।इसके साथ ही 13 स्थानीय युवाओं द्वारा तैयार किये गये लोकप्रिय नाटक दीवान हरदौल की प्रस्तुति एवं 14 फरवरी संदीप चंदेल आदि टीम द्वारा हवेली दरवाजा की प्रस्तुति की जायेगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रबल प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व श्री कुंवर पंकज, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री मोईनुल इस्लाम, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री सुखबीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह सहित सभी अधिकारी/कर्मचारी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।





