कबरई स्टोन क्रेशर मंडी में आयकर विभाग की छापेमारी, कई क्रेशर मालिक प्रतिष्ठान बंद कर भागे

SHARE:

लखनऊ, बांदा और कबरई में आयकर विभाग की एक साथ छापेमारी

#महोबा। जिले के कबरई स्थित प्रसिद्ध स्टोन क्रेशर मंडी में आज सुबह आयकर विभाग की टीमों ने अचानक छापेमारी कर दी। सुबह से ही आयकर विभाग के अधिकारी अलग-अलग क्रेशर प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर दस्तावेजों और लेन-देन से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच कर रहे हैं।
छापेमारी की सूचना मिलते ही मंडी में हड़कंप मच गया। कई क्रेशर संचालक अपने प्रतिष्ठानों में ताले डालकर मौके से गायब हो गए। आयकर विभाग की टीमें क्रेशर कारोबार से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कर संबंधी दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी हुई हैं।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और देर शाम तक और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha