उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस द्वारा रियल टाइम रिहर्सल

SHARE:

महोबा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज पुलिस कर्मियों की रियल टाइम रिहर्सल करायी गयी।

उक्त रिहर्सल के दौरान परीक्षा के दिन की संपूर्ण व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास कराया गया, जिसमें परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, चेकिंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन तथा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी एवं उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों द्वारा रिहर्सल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न न होने पाए। साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपनी-अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।

इस अवसर पर समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं