गोविंद निषाद ने रक्तदान कर बचाई वीरेंद्र कुमार की जान, मानवता की पेश की मिसाल

SHARE:

हमीरपुर/बांदा। जिला अस्पताल में भर्ती निवासी भूरागढ़, बांदा के पूरन लाल के पुत्र वीरेंद्र कुमार को अचानक खून की आवश्यकता पड़ने पर समय रहते मदद पहुंची और उनकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र कुमार को O+ पॉजिटिव रक्त की तत्काल जरूरत थी। इस सूचना पर बुंदेलखंड रक्तदान समिति हमीरपुर के सक्रिय सदस्य गोविंद निषाद ने आगे बढ़कर एक यूनिट रक्तदान किया, जिससे मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका और उपचार जारी रखा जा सका।

गोविंद निषाद के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है।

बुंदेलखंड रक्तदान समिति ने गोविंद निषाद के इस मानवीय कार्य के लिए उनका दिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे रक्तदानी समाज के लिए प्रेरणा हैं।

समिति ने आमजन से भी अपील की है कि जरूरत पड़ने पर आगे आकर रक्तदान करें, क्योंकि रक्तदान महादान है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

IKV News
Author: IKV News