चौकी इंचार्ज पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, एसपी से शिकायत

SHARE:

गौरहारी पुलिस चौकी प्रभारी बृजकिशोर शुक्ला को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर किया 

(नितेन्द्र झां)

महोबा :- जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के ग्राम भटेवरकला निवासी धारीराम पुत्र बाबूलाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर चौकी इंचार्ज गोरहरी सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि 27 जून को गांव में हुए विवाद के बाद पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उनके परिजनों के साथ अभद्रता की।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 29 जून को चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंचे और उनके पुत्र भारत व भाई नरसिंह को घर से ले जाकर धारा 151 सीआरपीसी के तहत चालान कर दिया। साथ ही ₹10 हजार की अवैध धनराशि मांगने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि रुपये न देने पर चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके पुत्रों के साथ मारपीट की, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि विपक्षी पक्ष से सांठगांठ कर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही है तथा शिकायतकर्ता और उसके परिवार को लगातार जानमाल की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई, घायल युवकों का चिकित्सीय परीक्षण कराने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित की शिकायत एवं मीडिया में वायरल हुई पुलिस की बर्बर कार्रवाई पर सख्त रवैया अख्तियार कर पुलिस क्षेत्राधिकारी को जांच करने के आदेश देते हुए दरोगा को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया है।

 

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha