हैवानियत की इंतहा: पेट्रोल पंप पर युवक के दोनों हाथ काटे, पुरानी रंजिश में खूनी हमला

SHARE:

कठघरे में खड़ी हुई कानून व्यवस्था ? कथित भाजपा नेता पर घटना को अंजाम देने का आरोप

#नितेन्द्रझां
#महोबा। जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। शहर के समद नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावर ने बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए युवक के दोनों हाथ काट दिए, साथ ही सिर और पैर पर भी गंभीर वार किए।

पुलिस के अनुसार घायल की पहचान सुभाष नगर निवासी विक्की सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ हालत में पड़े विक्की को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

इस बर्बर वारदात ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सार्वजनिक स्थान के पास हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि अपराधी इस तरह खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं