पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजा शिवहरे पर मजदूरी का लाखों रुपये बकाया रखने का आरोप, 8 लोगों ने कोतवाली में दी तहरीर

SHARE:

नितेन्द्र झां 
#महोबा :– पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेज प्रकाश शिवहरे उर्फ तेजा शिवहरे पर मजदूरी और विभिन्न कार्यों का भुगतान न करने का आरोप लगा है। इस संबंध में आठ लोगों ने थाना कोतवाली महोबा में शिकायती पत्र देकर बकाया राशि दिलाने और उचित कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने तेजा शिवहरे के मकान निर्माण एवं अन्य कार्यों में मजदूरी, फर्नीचर, पीओपी, टाइल्स, ड्राइविंग और अन्य सेवाएं दी थीं। उनका आरोप है कि मकान का निर्माण जनवरी 2026 में पूरा हो गया, लेकिन करीब छह माह बीत जाने के बाद भी उनका भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि पैसे मांगने पर उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता है और कई बार अभद्र व्यवहार भी किया जाता है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मेहनताना न मिलने से उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने पुलिस से बकाया राशि दिलाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे अपने परिवार सहित पुलिस कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
पुलिस को सौंपी गई तहरीर में जानकी प्रसाद पुत्र श्री श्रीचन्द्र, निवासी ग्राम रिवई, थाना चरखारी फर्नीचर कार्य, ₹45,000 बकाया,अशोक पुत्र श्री कन्ही लाल, निवासी ग्राम सिचौरा, थाना कबरई फर्नीचर कार्य, ₹71,000 बकाया,घनश्याम पुत्र श्री जगमप्रसाद, निवासी सेखूनगर, महोबा पीओपी कार्य, ₹27,700 बकाया,दिनेश पुत्र श्री शिवराम, निवासी ग्राम श्रीनगर ड्राइवर का कार्य, ₹12,000 बकाया।
सुनील सिंह सेंगर पुत्र श्री रणधीर सिंह, निवासी ग्राम सिचौरा, थाना कबरई टाइल्स की आपूर्ति, ₹2,00,000 बकाया।
राजू कुशवाहा पुत्र श्री माखनलाल, निवासी ग्राम परसवारा गिट्टी ठेकेदारी कार्य, ₹17,000 बकाया।
विनोद (आरआरसी होटल के सामने फर्नीचर दुकान संचालक) फर्नीचर व पेंट सामग्री, लगभग ₹7,00,000 बकाया।
अशोक, निवासी पचपहरा, थाना कबरई ड्राइवर का कार्य, ₹22,000 बकाया है।
समाचार लिखे जाने तक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई आ सकी ।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha