ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, एक लाख की ज्वैलरी बरामद

SHARE:

#महोबा। थाना जीआरपी महोबा पुलिस टीम ने ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीली धातु का मंगलसूत्र मय पैंडल, दो अंगूठियां, एक जोड़ी कान के टॉप्स, माला मय लॉकेट, आर्टिफिशियल ज्वैलरी तथा हरे रंग का ट्रॉली बैग बरामद किया है।

बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक इतिहास एवं अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

 

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं