प्रतिदिन सब्जियों के भाव रेट बोर्ड पर प्रदर्शित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो: कुलजीत सिंह

SHARE:

 

कृषक समृद्धि आयोग के प्रभारी सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री कुलजीत सिंह ने की कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा करते हुए किसानों के हित में दिए आवश्यक निर्देश

जनपद की गोशालाओं में गोवंश संरक्षित, बोरिंग एवं खेत तालाबों का निर्माण कार्यों का तथा किसानों को वितरित किए गए येलो स्टिकी ट्रैप एवं सोलर लाइट ट्रैप के कार्यों की समीक्षा

#महोबा / उत्तर प्रदेश शासन के कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य एवं प्रभारी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री श्री कुलजीत सिंह का जनपद आगमन के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम बिरमा भवन के सभागार में कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं किसानों से जुड़ी समस्याओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, विद्युत, सिंचाई, सहकारिता, उद्यान एवं वन विभाग के अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई। राज्यमंत्री ने सब्जी मंडी में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से मंडी सचिव को निर्देशित किया कि प्रतिदिन सब्जियों के भाव रेट बोर्ड पर प्रदर्शित किए जाएं तथा बाजार में क्रय की जाने वाली सब्जियों की दर से अधिकतम 25 प्रतिशत मूल्य पर ही सब्जियों की बिक्री सुनिश्चित कराई जाए, जिससे आम जनमानस को भी उचित मूल्य पर सब्जियां उपलब्ध हो सकें।

पशुपालन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद की गोशालाओं में गोवंश संरक्षित हैं तथा उनके भरण-पोषण के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। राज्यमंत्री ने गोवंश के समुचित संरक्षण एवं देखभाल के निर्देश देते हुए उद्यान एवं वन विभाग को प्रत्येक गोशाला में छायादार वृक्ष लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने लघु सिंचाई विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में कराए गए बोरिंग कार्यों तथा भूमि संरक्षण विभाग द्वारा खेत तालाबों के निर्माण की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना तथा फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को लाभान्वित किए जाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा करते हुए किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कबरई सीड स्टोर का निरीक्षण किया तथा किसानों को मिनी किट का वितरण किया तथा दो किसानों को सोलर टैप का भी वितरण
मा.सदस्य द्वारा किया गया। उन्होंने खेत तालाब योजना के अंतर्गत निर्माण किए गए तालाबों का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कृषि रक्षा विभाग द्वारा किसानों को कीट नियंत्रण के आधुनिक एवं प्रभावी उपायों के प्रति प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने किसानों को फसल की सिंचाई की समुचित व्यवस्था कराए जाने तथा लघु सिंचाई विभाग के राजकीय नलकूपों को संचालन व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

समीक्षा मे बताया कि जनपद मे गोवंश का संरक्षण गोशालाओं के माध्यम से किया जा रहा है तथा उनके स्वास्थ्य, भोजन एवं देखभाल की निरंतर निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बुंदेलखंड परियोजना के अंतर्गत सूपा मंडी के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मंडी को शीघ्र क्रियाशील कराया जाएगा, ताकि किसानों को अपनी उपज के विपणन के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनपद में खाद की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए बताया कि उर्वरक की कोई कमी नहीं है तथा निजी एवं सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। किसानों को निर्धारित दरों पर ही उर्वरक का वितरण सुनिश्चित कराया जा रहा है lनिरीक्षण के दौरान पीओएस मशीन में प्रदर्शित उर्वरक के स्टॉक का विक्रय केंद्र पर उपलब्ध वास्तविक स्टॉक से मिलान किया गया, जो सही पाया गया।
उन्होंने नवीन मंडी महोबा एवं पचपहरा गौशाला का निरीक्षण किया तथा मंडी में किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाये जाने के निर्देश दिए। गौशाला के निरीक्षण में उन्होंने भूसा चारा एवं सर्दी से बचाव हेतु उपाय किये जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर संबंधित ,विभागों उपनिदेशक कृषि सहित कृषि विभाग सिंचाई विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं