पुलिस को चुनौती देकर चोरों ने क्रेशर प्लांट को बनाया निशाना, लाखों की केबिल चोरी

SHARE:

 

CCTV कैमरों में कैद हुई चोरी की वारदात, चोरों की पहचान बताने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा

#महोबा/ जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के पुलिस के प्रयासों के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र में कालीपहाड़ी के पास स्थित जटाशंकर क्रेशर प्लांट को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये कीमत की कीमती केबिल चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि चोरों ने क्रेशर प्लांट में घुसकर कीमती केबिल काटी और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्रेशर स्वामी को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा है।
चोरों तक पहुंचने और उनकी पहचान उजागर कराने के लिए क्रेशर स्वामी ने अनोखी पहल करते हुए पहचान बताने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।
सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात के बाद अब पुलिस के सामने चोरों की पहचान कर चोरी का खुलासा करने की चुनौती है। क्षेत्र में हुई इस घटना से क्रेशर संचालकों और व्यापारियों में चिंता का माहौल है।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं