रटवा माइनर की सफाई पर सवाल! ₹15 हजार प्रति किलोमीटर का भुगतान, फिर भी नहर में सिल्ट और पानी जमा

SHARE:

 

“””सफाई के नाम पर कितने किलोमीटर काम हुआ?रटवा माइनर की कुल लंबाई कितनी है, कितने किलोमीटर में सफाई कराई गई, ठेकेदार को कितनी धनराशि का भुगतान हुआ और कार्य का सत्यापन किस अधिकारी ने किया इन सवालों का जवाब सार्वजनिक होना चाहिए””

(नितेन्द्र झां)

#महोबा // सिंचाई विभाग द्वारा हाल ही में रटवा माइनर की सिल्ट सफाई कराए जाने के बाद सामने आई तस्वीरें सफाई कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही हैं। नहर के तल में जगह-जगह पानी जमा है और सिल्ट एवं गंदगी के अवशेष दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सफाई के नाम पर खर्च की गई धनराशि का धरातल पर कितना काम हुआ?
सिंचाई प्रखंड के विभागीय सूत्रों के अनुसार, नहरों की सिल्ट सफाई आदि के लिए ठेकेदार को करीब ₹15 हजार प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाता है। हालांकि, यह दर कार्य की परिस्थितियों, निर्धारित मानकों और अन्य कारकों के अनुसार घट-बढ़ भी सकती है। यदि इस दर के आधार पर सफाई कार्य कराया गया है, तो रटवा माइनर की वास्तविक सफाई और भुगतान की जांच बेहद जरूरी हो जाती है।
नहर सफाई का उद्देश्य सिल्ट हटाकर पानी के प्रवाह को सुचारु करना और किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाना है। लेकिन यदि सफाई के बाद भी नहर की स्थिति संतोषजनक नहीं दिखाई देती, तो कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है।
सफाई के नाम पर कितने किलोमीटर काम हुआ?रटवा माइनर की कुल लंबाई कितनी है, कितने किलोमीटर में सफाई कराई गई, ठेकेदार को कितनी धनराशि का भुगतान हुआ और कार्य का सत्यापन किस अधिकारी ने किया इन सवालों का जवाब सार्वजनिक होना चाहिए।
यदि प्रति किलोमीटर हजारों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, तो मौके पर सफाई का असर भी स्पष्ट दिखाई देना चाहिए। कागजों में सफाई और धरातल पर बदहाल नहर के बीच अंतर आखिर कौन दूर करेगा?
सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से रटवा माइनर की स्थलीय जांच कराने, सफाई कार्य की वास्तविक लंबाई मापने और भुगतान अभिलेखों का मिलान कराने की मांग उठ रही।

 

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha