जिला पंचायत को नियमानुसार वसूली चौकियों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश

SHARE:

 

#महोबा (नितेन्द्र झां) जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में खनिज प्रवर्तन दल की बैठक दिनांक 13.04.2026 को 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, महोबा में की गयी। बैठक में पुलिस अधीक्षक, समस्त अपर जिलाधिकारी व समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा समस्त उपजिलाधिकारी व ड्यूटी अधिकारी एवं ज्येष्ठ खान अधिकारी प्रतिभाग द्वारा किया गया, जिसमें कार्यालय द्वारा जारी आदेश दिनांक 07.04.2026 के अनुपालन में खनिज प्रवर्तन दल अपनी ड्यूटी नियमानुसार व ससमय अपने निर्धारित स्थान व समय पर करेगे। कानपुर रोड, कबरई पर स्थापित जाँच चौकी व बांदा रोड, कबरई में स्थापित जाँच चौकी पर ड्यूिटी में लगाये गये अधिकारी व कर्मचारी द्वारा उपखनिजों के परिवहन हेतु जारी ई०-एम०एम०-11, ई०-फार्म सी० तथा अन्य प्रदेशो से आने वाले खनिज के ई०टी०पी० व आई०एस०टी०पी० का सत्यापन करते हुए वाहनो की सघन जॉच किये जाने के निर्देश दिये गये। जॉच के दौरान ओवरलोड / बिना नम्बर प्लेट, बिना खनिज परिवहन प्रपत्र के वाहनों को सम्बन्धित अधिकारी/ड्यूिटी अधिकारी वाहन को सीज कर सम्बन्धित पुलिस थाना को अभिरक्षा में दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ड्यूटी अधिकारी अपने गन्तव्य स्थान पर आने व जाने के समय तथा चेक किये गये वाहनो की संख्या टास्क फोर्स ग्रुप में भेजे जाने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये है। पट्टाधारक व केशर संचालाको के साथ बैठक कर खनिज का परिवहन नियमानुसार कराये जाने के निर्देश दिये गये। जिला पंचायत की वसूली चौकियों को नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु जिला पंचायत, महोबा को निर्देशित किया गया।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha