अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 270 क्वार्टर बरामद

SHARE:

#महोबा: थाना महोबकंठ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने भूरा मोड़ लालपहाड़िया के पास से आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से 06 पेटी (270 क्वार्टर) देशी शराब और बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय कुमार (34) निवासी हमीरपुर/महोबा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

 

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं