कागजों में मोटी तनख्वाह, जेब में आधी मजदूरी: महोबा सिंचाई विभाग में ठेका श्रमिकों का बड़ा आरोप

SHARE:

 

(नितेन्द्र झां)

#महोबा। जनपद के सिंचाई विभाग में कार्यरत ठेका श्रमिकों ने भुगतान में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। श्रमिकों का कहना है कि विभागीय रजिस्टर में उनकी मजदूरी की राशि वास्तविक भुगतान से कहीं अधिक दर्ज की जाती है, जबकि हकीकत में उन्हें कम पैसे थमा दिए जाते हैं।
श्रमिकों के अनुसार, यह खेल लंबे समय से चल रहा है, जिसमें कागजों पर पूरी मजदूरी दिखाकर शेष रकम का बंदरबांट किया जा रहा है। दबी जुबान से मजदूरों ने आरोप लगाया कि कई बार विरोध करने पर उन्हें काम से हटाने की धमकी भी दी जाती है, जिससे वे खुलकर सामने आने से डरते हैं।

गौरतलब है कि सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इन आदेशों का पालन होता नहीं दिख रहा। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस कथित गड़बड़ी पर क्यों नहीं पड़ रही है?
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है, या फिर गरीब मजदूर यूं ही शोषण का शिकार होते रहेंगे।

 

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha