छात्रा के अपहरण मामले में सियासत तेज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

SHARE:

 

#महोबा नीट की तैयारी कर रही छात्रा निशा अहिरवार के कथित अपहरण प्रकरण ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
पत्र में अजय राय ने आरोप लगाया कि पीड़िता और उसके परिवार ने एक वर्ष पूर्व से ही धमकियों और उत्पीड़न की शिकायत स्थानीय पुलिस से की थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने शिकायतों को गंभीरता से लिया होता तो यह घटना रोकी जा सकती थी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अपहरण, बलात्कार और महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि सरकार “कानून का राज” स्थापित होने के दावे कर रही है।
अजय राय ने केंद्रीय गृहमंत्री से मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने, स्थानीय पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय करने तथा पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को कड़े निर्देश जारी करने की भी अपील की।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं