नितेन्द्र झां
#महोबा। कबरई के डहर्रा पहाड़ में 16-17 मई 2026 की रात डंपर पलटने से 24 वर्षीय चालक भीसम की मौत हो गई। मृतक की पत्नी अनीता ने कोतवाली महोबा में तहरीर देकर पहाड़ संचालकों पर हत्या का आरोप लगाया है।
अनीता पत्नी स्वर्गीय भीसम निवासी राजीव नगर कबरई ने बताया कि उसका पति सुरेन्द्र सिंह का डंपर UP95 AT2892 चलाता था। 16-17 मई की रात मालिक के कहने पर वह डहर्रा पहाड़ से पत्थर लेने गया था। आरोप है कि पहाड़ संचालक उपेन्द्र शुक्ला पुत्र रामखीलावन शुक्ला और पियूष तिवारी पुत्र नरेन्द्र तिवारी ने भीसम को जबरन खतरनाक रास्ते से जाने को कहा, जहां रात में डंपर नहीं चलाए जाते।
आरोप है कि चढ़ाई में लोड डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक भीसम उसके नीचे दब गया। मौके पर ही मौत हो गई। तहरीर में कहा गया कि घटना छुपाने के लिए रात में ही शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया और दुर्घटनाग्रस्त डंपर को LNT मशीन से हटा दिया गया। सुबह 5 बजे पहाड़ के मजदूरों ने घर पर सूचना दी।







