ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी मूल अभिलेखों के साथ जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में होंगे उपस्थित
हमीरपुर। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, हमीरपुर के माध्यम से संचालित ओबीसी प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, हमीरपुर ने बताया कि कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी संबंधित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, हमीरपुर में अपने समस्त मूल अभिलेख (Original Documents) के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की पात्रता एवं चयन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुसार पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे साक्षात्कार के समय सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय से पहले कार्यालय पहुंचें, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे साक्षात्कार की तिथि और समय का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।







