कुरारा में धूमधाम से मनी बाबा साहब की 135वीं जयंती, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

SHARE:

IKVNEWS/भारत रत्न भीमराव रामजी आंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर कुरारा नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विहिप द्वारा केक काटकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और विशाल भीम शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभा यात्रा की शुरुआत अंबेडकर पार्क से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पूरे नगर का भ्रमण करती रही। यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में नीले झंडे लिए “जय भीम” के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया । युवाओं ने डीजे की धुन पर उत्साहपूर्वक नृत्य कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।


इस अवसर पर विभिन्न महापुरुषों की मनमोहक झांकियां और सजे-धजे घोड़े शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण रहे। जगह-जगह स्वागत स्टॉल लगाए गए, जहां विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा भी यात्रा का स्वागत किया गया और अंबेडकर समिति के अध्यक्ष अजय स्वामी और विहिप प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटा और बाबा साहब अमर रहे के नारे से पूरा वातावरण गूँज उठा यात्रा में सम्मलित लोगों को पेयजल और केक वितरित किया गया।

विहिप के प्रखंड मंत्री सुशील सोनी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद समाज को जोड़ने का कार्य करती है, जो बाबा साहब के सपनों के अनुरूप है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि “हिंदू सहोदर सर्वे, न हिंदू पतितो भवेत” के मूल मंत्र को अपनाकर समाज में समरसता लाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने समाज में विभाजन फैलाने वालों से सतर्क रहने की अपील भी की।

इस भव्य आयोजन में खंड प्रचारक सचिन जी, ओमप्रकाश सोनी, कृपा शंकर तिवारी, कृष्ण बिहारी गुप्ता, जिला सत्संग प्रमुख त्रिभुवन सिंह, मातृशक्ति संयोजिका डॉ. गीता गुप्ता, सह संयोजिका मांडवी शर्मा, संगीता गुप्ता, शिवम सिंह गौर, उपेंद्र सिंह, रोहित निषाद, बजरंग दल से प्रखंड सुरक्षा प्रमुख रिंकू वर्मा सहित गायत्री परिवार एवं RSS के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IKV News
Author: IKV News

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं