सिंचाई विभाग में मजदूरों का हक ‘गायब’?

SHARE:

 

शासनादेश लागू या शोषण जारी

01 अप्रैल 2026 से बढ़ा न्यूनतम वेतन, लेकिन मजदूर पूछ रहे हमें कब मिलेगा पूरा पैसा?

(नितेन्द्र झां)

#महोबा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 01 अप्रैल 2026 से दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी लागू की गई है। कागज़ों में मजदूरी बढ़ाकर मजदूरों को राहत देने का दावा किया गया, लेकिन महोबा के सिंचाई विभाग की हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।
सूत्रों और श्रमिकों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को अभी भी शासनादेश के अनुरूप पूरा भुगतान नहीं मिल रहा है। कई मजदूरों का आरोप है कि रजिस्टर में अधिक भुगतान दिखाया जाता है, जबकि वास्तविक भुगतान कम दिया जाता है।
दबी जुबान से मजदूरों का कहना है,सरकार ने मजदूरी बढ़ाई होगी, लेकिन हमें तो आज भी आधा-अधूरा पैसा ही मिल रहा है।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha