ऐतिहासिक सरोवरों का पुरातन वैभव लौटाने की मांग, भाजपा नेता ने उठाई कायाकल्प की आवाज

SHARE:

 

प्रभारी मंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन को प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजने हेतु आदेशित किया

#महोबा। शहर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले सरोवरों के संरक्षण और कायाकल्प की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राहुल अग्रवाल ने प्रभारी मंत्री मन्नूलाल कोरी को पत्र सौंपा है।
पत्र में उन्होंने महोबा की पहचान और गौरव से जुड़े सरोवरों के पुरातन वैभव को वापस लौटाने की आवश्यकता जताई है। राहुल अग्रवाल ने कहा कि सरोवरों का विकास और सौंदर्यीकरण न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि इनके ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व को भी संरक्षित करेगा।
उन्होंने पत्र में पूर्व में दिए गए ज्ञापनों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संबंध में 5 जून 2026 और पुनः 13 अगस्त 2026 को भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने एक बार फिर सरोवरों के कायाकल्प की मांग उठाई ।
माननीय मंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन को प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजने हेतु आदेशित किया है।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं