चलती ट्रेन में फंस रहे यात्री की जान बचाने वाले आरपीएफ कांस्टेबल बाबू प्रसाद प्रजापति सम्मानित

SHARE:

 

 

#महोबा। यात्री सुरक्षा के प्रति सजगता और तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले आरपीएफ कांस्टेबल बाबू प्रसाद प्रजापति को ‘Employee of the Month’ चुना गया है। उनके साहसिक एवं त्वरित कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने उन्हें ₹2,000 का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

घटना 12 अगस्त 2026 की है। महोबा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर कांस्टेबल बाबू प्रसाद प्रजापति एंटी क्राइम पेट्रोलिंग (ACP), यात्री सुरक्षा एवं ट्रेन पासिंग ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान ट्रेन संख्या 20975 के प्रस्थान के समय 63 वर्षीय एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच नीचे जाने लगा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कांस्टेबल बाबू प्रसाद प्रजापति ने बिना देर किए तत्काल कार्रवाई की और यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से संभावित गंभीर हादसा टल गया और यात्री की जान बच गई।

आरपीएफ कांस्टेबल की इस बहादुरी, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें ‘Employee of the Month’ के लिए चुना गया। सम्मान मिलने पर रेलवे कर्मचारियों ने भी उनके कार्य की प्रशंसा की।

 

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं