#महोबा जनपद के कबरई थाना क्षेत्र के रिलीज गांव में उधारी के पैसों के लेन-देन को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान मामा ने अपने ही भांजे को गोली मार दी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद घायल युवक रोहित गोस्वामी को आनन-फानन में पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था, जिसने अचानक हिंसक रूप धारण कर लिया।
सूचना मिलते ही कबरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।








