फतेहपुर से परीक्षा देने आया था छोटा भाई, पनवाड़ी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा मामले का संज्ञान, दुःख प्रकट किया
#महोबा। पनवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित झारखंड धाम में धसान नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
मृतकों की पहचान महोबा में तैनात शिक्षक जितेंद्र, उम्र 32 वर्ष, और उसके छोटे भाई राजकुमार उर्फ राजा, उम्र 31 वर्ष, के रूप में हुई है।
राजकुमार उर्फ राजा अपने गृह जनपद फतेहपुर से पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने महोबा आया था। परीक्षा के बाद दोनों भाई झारखंड धाम दर्शन और धसान नदी किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए। सूचना परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों भाइयों की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
पनवाड़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








