जटाशंकर ग्रेनाइट में केबल चोरी का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

SHARE:

 

29 किलो चोरी की केबल बरामद, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी सीज

#महोबा // काली पहाड़ी के जटाशंकर ग्रेनाइट प्लांट में हुई लाखों रुपये की केबल चोरी की घटना का कोतवाली नगर पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन बोरियों में कुल 29 किलोग्राम चोरी की केबल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 12/13 नवंबर की रात जटाशंकर ग्रेनाइट से केबल चोरी की गई थी। इस मामले में कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 536/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने 15 नवंबर को साहू टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर के पास घेराबंदी कर दो वांछित आरोपियों अरमान (21) और आमीन (20), निवासी शेखूनगर, महोबा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी सगे भाई बताए गए हैं।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की गई 29 किलोग्राम केबल बरामद हुई। वहीं, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल संख्या UP 95 N 9665 को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं