रेलवे स्टेशन से रेल कर्मचारी की साइकिल चोरी

SHARE:

(सीसीटीवी में कैद चोर की तस्वीर)

#महोबा : इन दिनों महोबा रेलवे स्टेशन पर चोरों की सक्रियता ने यात्रियों सहित रेल कर्मचारियों के होश फाख्ता कर दिए हैं।
बीते दिनों रिजर्ववेशन क्लर्क एस.प्रजापति की यात्री प्रतीक्षालय में खड़ी साइकिल को चोर दिन के उजाले में चुरा कर रफूचक्कर हो गया।
कुछ ऐसी ही घटना गौरा पत्थर की मूर्ति बेचने के स्टाल पर घटित हुई एक चोर दोपहर बाद गौरा पत्थर से निर्मित दो मंदिर चुरा कर भागने में कामयाब हो गया।
इन घटनाओं ने रेलवे स्टेशन व प्लेटफार्म पर सुरक्षा ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#नितेन्द्रझां  #इंडियाखोजविचार

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं