हमीरपुर जनपद से दुर्गावाहिनी की 10 बहनें 8 दिवसीय वर्ग हेतु झांसी रवाना, संस्कार व आत्मरक्षा का मिलेगा प्रशिक्षण

SHARE:

हमीरपुर। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा बहन-बेटियों को संस्कारित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित दुर्गावाहिनी आयाम के अंतर्गत हमीरपुर जनपद से 10 बहनें 8 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में प्रतिभाग करने के लिए झांसी रवाना हुईं। यह वर्ग झांसी के उन्नाव बालाजी क्षेत्र स्थित शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है, जहां 14 से 30 वर्ष आयु वर्ग की युवतियां देश, धर्म और समाज सेवा की भावना से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।

दुर्गावाहिनी के माध्यम से युवतियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जाते हैं। वर्ग में बहनों को दंड चलाना (आत्मरक्षा प्रशिक्षण), अनुशासन, संगठन, संस्कार और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों का प्रशिक्षण दिया जाता है। विशेष बात यह है कि इस वर्ग में पुरुषों का प्रवेश निषिद्ध होता है तथा संपूर्ण व्यवस्थाओं का संचालन दुर्गावाहिनी की बहनें स्वयं संभालती हैं।

बताया गया कि कुरारा एवं भरुआ क्षेत्र से कुल 10 बहनें प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए रवाना हुईं। आकांक्षा द्विवेदी (जिला सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी) के नेतृत्व में कुरारा में सभी बहनों का तिलक कर भावभीनी विदाई दी गई। सभी प्रतिभागी कुरारा से रोडवेज बस के माध्यम से झांसी के लिए रवाना हुईं।


हमीरपुर से जिला अध्यक्ष रामदत्त पांडेय, कोषाध्यक्ष पंकज तिवारी एवं मंत्री अवधेश भारद्वाज ने भी बहनों को शुभकामनाओं के साथ विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रशिक्षण की कामना की।विदाई कार्यक्रम के दौरान अमित सिंह (प्रखंड अध्यक्ष), सुशील सोनी (प्रखंड मंत्री), डॉ. गीता गुप्ता (मातृशक्ति प्रखंड संयोजिका), त्रिभुवन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण वर्गों का उद्देश्य बहन-बेटियों में संस्कार, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है, जिससे वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।

IKV News
Author: IKV News

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं