पूर्व सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का किया भव्य स्वागत, पनवाड़ी से राठ तक भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

SHARE:

नितेन्द्र झां 

महोबा। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू के प्रथम आगमन पर रविवार को महोबा जनपद के पनवाड़ी और राठ क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पनवाड़ी के नकरा मोड़ पर आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल अपने समर्थकों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तथा फूल-मालाओं से क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष के काफिले के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की और ढोल-नगाड़ों के बीच जोरदार नारेबाजी की। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पक्ष में जयघोष होते रहे और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा।

स्वागत कार्यक्रम के बाद रामकिशोर साहू, पूर्व सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल एवं भाजपा पदाधिकारियों का काफिला पनवाड़ी से राठ के लिए रवाना हुआ। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं मिठाई वितरित कर उनका स्वागत किया।

राठ पहुंचने पर नेताओं ने ब्रह्मानंद जी की पावन स्थली पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने दीवान शत्रुघ्न सिंह, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर और परमानंद जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण एवं विकास के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन में संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह प्रमुख आकर्षण रहा।

 

Nitendra Jha
Author: Nitendra Jha

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पढ़ी गयीं