#महोबा। आगामी रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत एआरटीओ दयाशंकर ने वाहन चालकों को महिला यात्रियों से शालीन व्यवहार व उचित किराया लेने की सख़्त हिदायत दी।आज एआरटीओ कार्यालय, रोडवेज बस स्टैंड एवं परमानंद तिराहे पर बस मालिकों, चालकों और परिचालकों के साथ उक्त संबंध में संवाद किया गया।
त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बस संचालकों और चालक-परिचालकों को शराब का सेवन कर वाहन न चलाने, बसों में अश्लील गाने न बजाने, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार न करने तथा यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक किराया न वसूलने की सख्त हिदायत दी गई।
एआरटीओ ने निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और त्योहार के दौरान यात्रियों के साथ शालीन एवं जिम्मेदार व्यवहार करने को कहा।








