सबजूनियर बालक कबड्डी के जिला स्तरीय ट्रायल में 12 खिलाड़ियों का चयन

SHARE:

10 मुख्य और 2 अतिरिक्त खिलाड़ी मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए चुने गए

हमीरपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें 10 मुख्य तथा 2 अतिरिक्त खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए चुना गया है।

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, चित्रकूटधाम मंडल, चित्रकूट के पत्र के क्रम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 07 से 09 अक्टूबर 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रस्तावित है। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर 03 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में जिला स्तरीय सबजूनियर बालक कबड्डी चयन ट्रायल्स आयोजित किए गए।

जिला स्तरीय ट्रायल्स के बाद 05 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, चित्रकूट में होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स के लिए 10 मुख्य खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित मुख्य खिलाड़ियों में अंकुश राजपूत, धर्मेश राजपूत, अनमोल, पंकज, रजनीश कुमार, प्रवेश, अवनीश, सौरभ, शिवम और वीर यादव शामिल हैं।

इसके अलावा अरविन्द और राजा मनु को अतिरिक्त खिलाड़ियों के रूप में चयनित किया गया है।

उप क्रीड़ाधिकारी (हमीरपुर) श्री शमीम अहमद ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स में चयनित सभी खिलाड़ी निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करेंगे। मंडल स्तर पर चयन के बाद खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद एवं मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

IKV News
Author: IKV News